मेथी बड़ा रेसिपी | Crispy Methi Vada Banane ki Easy Vidhi | Tea Time Snack

Description

घर पर कुरकुरा और स्वादिष्ट मेथी बड़ा बनाने की आसान रेसिपी। ताज़ी मेथी और मसालों से बना यह स्नैक चाय के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है। कम समय में बनने वाली यह रेसिपी नाश्ते या शाम के स्नैक के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

Ingredients | सामग्री

घोल के लिए:

  • बेसन – 1 कप
  • चावल का आटा – 1/4 कप
  • हल्दी पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हींग – 2 चुटकी
  • नमक – स्वादानुसार

भरावन के लिए:

  • ताज़ी कटी मेथी – 2 कप
  • उबले आलू – 2–3 (छिले और मैश किए हुए)
    जीरा – 1 छोटा चम्मच
  • सौंफ – 1 छोटा चम्मच
  • साबुत धनिया – 1/2 छोटा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता – 7–8
  • हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला – 1 छोटा चम्मच
  • कुटी मूंगफली – 1/2 कप
  • मटर – 1/2 कप
  • नमक, नींबू का रस – स्वादानुसार
  • हरा धनिया – थोड़ा सा
  • तेल – तलने के लिए

Step- by- Step Method | बनाने की विधि

  • सबसे पहले बेसन और चावल के आटे में हल्दी, लाल मिर्च, हींग और नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ। पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें।
  • अब कढ़ाही में थोड़ा तेल गरम करें। उसमें जीरा, सौंफ, साबुत धनिया, हींग और कढ़ी पत्ता डालकर तड़काएँ।
    हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें।
  • फिर लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर डालें और उसमें कटी मेथी, मटर और नमक डालकर 2–3 मिनट पकाएँ।
  • अब उबले आलू, मूंगफली, गरम मसाला, हरा धनिया और नींबू रस डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और ठंडा होने दें।
  • इस मिश्रण के छोटे-छोटे बॉल बना लें।
  • हर बॉल को बेसन के घोल में डुबोकर गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • गरमागरम मेथी बड़ा चटनी या सॉस के साथ परोसें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *